फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उड़ीसा के पूर्व डीजीपी के घर से तीन लाख रुपये चोरी, बुलंदशहर के आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 18 Oct 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)

सार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नौकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के मंडी अटेली क्षेत्र में गांव कांटी निवासी पूर्व डीजीपी के घर से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक नौकर तीन लाख रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कांटी में उड़ीसा के सेवानिवृत डीजीपी दृगपाल सिंह चौहान रहते हैं। यहां पर उन्होंने अपनी एक कोठी बना रखी है।

विज्ञापन


इस कोठी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के राज बहादुर नामक घरेलू नौकर का काम करता था। सेवानिवृत डीजीपी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके घर में एक घरेलू नौकर रखा हुआ था, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का निवासी था।
विज्ञापन


गत दिवस उसने घर से तीन लाख रुपये चोरी कर ले गया तथा उसके बाद वह काम छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें