फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देह व्यापार का भंडाफोड, होटल से 5 युवती, 2 युवक हिरासत में, UP, दिल्ली व गुरुग्राम तक जुड़े हैं तार

Tue, 07 Nov 2023 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

देह व्यापार के तार उत्तर प्रदेश, दिल्ली व गुरुग्राम तक जुड़े हैं। पुलिस ने होटल संचालक व मैनेजर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने नारनौल रोड पर स्थित एक होटल पर मंगलवार दोपहर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दाैरान पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लाेगाें काे हिरासत में लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि देह व्यापार में शामिल यह युवतियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम व अन्य राज्यों से हैं।

विज्ञापन


डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में निरीक्षक शारदा देवी व टीम महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल पहुंची। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल में युवतियों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। निरीक्षक शारदा देवी भी टीम में शामिल रही।

पुलिस टीम की ओर से होटल में नकली ग्राहक बनाकर भेजा और सौदा तय होने के बाद टीम को इशारा किया गया। नकली ग्राहक से इशारा पाने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से होटल संचालक, होटल मैनेजर और 5 युवतियों को हिरासत में ले लिया। टीम सभी को शहर थाना महेंद्रगढ़ में लेकर पहुंची। प्राथमिक जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को लगातार हाेटलाें में देह व्यापार हाेने की शिकायतें मिल रही थी। उन्हाेंने गुप्त सूचना पर एक हाेटल पर छापा मारा। इस दाैरान वहां पांच युवतियां इस मामले में संलिप्त मिली। उन्हाेंने हाेटल मालिक, हाेटल के मैनेजर व पांचाें महिलाओं काे हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई युवतियां गुरुग्राम, दिल्ली व अन्य राज्याें से है। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य लाेगाें के इस मामले से जुड़े हाेने की भी संभावना है। जांच के उपरांत ही सारा खुलासा हो पाएगा। -जितेंद्र, डीएसपी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें