रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर रेवाड़ी से जोधपुर गाड़ी जाने वाली गाड़ी में मंगलवार दोपहर दो बजे दो लोगों ने एक यात्री का बैग छीन लिया गया। रेलवे पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी एएसआई रिसाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को रिंकू पुत्र शेरसिंह निवासी साहरनवास जिला रेवाड़ी, वसीम पुत्र मूसा निवासी खानापुर जिला अलवर ने चिड़ावास निवासी अनूप पुत्र प्रताप सिंह निवासी अरडावत का रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर बैग छीन लिया। बैग छीनते ही अनूप जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जीआरपी पुलिस को दी शिकायत में अनूप ने बताया कि वह मानेसर एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। रेवाड़ी से अपने गांव चिड़ावा जा रहा था। महेंद्रगढ़ ट्रेन पहुंचने पर अपना बैग लेकर खिड़की के पास खड़ा हुआ था। अचानक दो लोगों ने मेरा बैग छीन लिया। राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी ने बताया कि रिंकू पास से एक मोबाइल बरामद किया एवं वसीम के पास से यात्री द्वारा छीने के बैग व उसमें दस्तावेज और 100 रुपये बरामद किए। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनो को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।