फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: गांव राजावास में आपसी रंजिश में भिड़े दो गुट, एक पक्ष ने चलाई गोली; युवक की माैत

Fri, 31 Jan 2025 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गांव राजावास में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे सुरेंद्र पुत्र महेंद्र की मौत हो गई, जबकि मुकेश पुत्र मुंशीराम और मूलचंद पुत्र रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ जिले के गांव राजावास में आपसी रंजिश के चलते गुरुवार रात गोली चल गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को पहले महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, गांव राजावास में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे सुरेंद्र पुत्र महेंद्र की मौत हो गई, जबकि मुकेश पुत्र मुंशीराम और मूलचंद पुत्र रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतनाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एसएचओ सतनाली ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



गोली चलने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घायल मुकेश और मूलचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें महेंद्रगढ़ से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 मृतक युवक के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें