फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी से चोरी करने वाला पुलिस रिमांड पर

Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले गांव गणियार में स्थित राजीव गांधी वितरण गैस एजेंसी पर सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव गणियार निवासी अमरदीप उर्फ गोलू को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना का खुलासा करने के मामले को लेकर न्यायालय में पेश किया। उल्लेखनीय है कि गत 3 जनवरी की रात करण सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव गणियार में स्थित राजीव गांधी वितरण गैस एजेंसी की दीवार फांदकर ताला तोड़ा था। ताला तोड़ने के बाद एजेंसी में बैठे एक लाख छियासी हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी। एजेंसी मालिक प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें