फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की  कोशिश, चार नामजद

Sat, 14 Jan 2017 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवार रात जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में हुई घटना
जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में दो साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव उस्मानपुर निवासी सुबोध सक्सेना रोजगार सेवक है। गुरुवार रात उसके घर में चार लोग घुस गए थे। इन लोगों ने सुबोध के दो साल के बेटे अपूर्व के अपहरण की कोशिश की। सुबोध और उसके पिता सोहनलाल ने अपूर्व को मुक्त कराने की कोशिश की तो हमलावरों ने इन पर चाकुओं से प्रहार कर दिए। इसमें सुबोध और उसके पिता सोहनलाल जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। इनकी एक बाइक भी मौके पर छूट गई। सुबोध सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने उस्मानपुर के आसिम, ललतेश, विमल और जरीफनगर के रूपकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि जो बाइक मौके पर छूटी है उस पर इन लोगों को अक्सर घूमते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें