एक व्यक्ति ने सिहोर निवासी एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 75 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव सिहोर निवासी भूरामल ने बताया कि वह घर खर्च के लिए एटीएम से पैसे निकालने के लिए कनीना गया था।
एटीएम से पैसे न निकलने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी सहायता करने की बाद कही और उसने बातों ही बातों में एटीएम बदल लिया। उस व्यक्ति ने बाद में उसके खाते से 74800 रुपये निकाल लिए। वहीं भूरामल ने बताया कि जब उसने अपने खाते से दूसरे एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कि तो उसे पता चला कि खाते में से पहले ही पैसे निकाले जा चुके हैं। भूरामल ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर सारे मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।