फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2023 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव सराय बहादुर नगर निवासी संदीप ने बताया कि उसके ही गांव के धर्मपाल ने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए प्रशांत नाम के एक युवक से मिलवाया। जिससे बाद दोनों ने मिलकर उसके खाते से बहला फुसलाकर कर उसके अलग-अलग बैंक अकाउंट तथा उसके साले के अकाउंट से 6 लाख रुपये निकलवा लिए।

काफी समय बीत जाने के बाद उसे नौकरी नहीं मिली तो पैसे मांगे, मगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें