फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मादक पदार्थ मुकदमों का माल किया नष्ट

Sat, 29 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
नशीले पदार्थ नष्ट किए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला महेंद्रगढ़ के 25 एनडीपीएस एक्ट केसों में कोर्ट से फैसला होने के बाद मुकदमे का माल शुक्रवार को रघुनाथ फायरिंग रेंज पर नष्ट किया गया। एनडीपीएस  एक्ट मामलों में पकड़े गए माल को नष्ट करने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी।  जिसमें साउथ रेंज आईजी ममता सिंह, पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर, मेवात से  पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, नारनौल तहसीलदार ईश्वर सिंह और गांव रघुनाथपुरा के सरपंच कर्मबीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


इस मौके पर आईजी ममता सिंह  ने फैसले के मुकदमों में नष्ट करने वाले मादक पदार्थों को चैक किया। इसके  बाद कमेटी के सामने पूरे माल को आग लगाकर नष्ट किया गया। उच्च न्यायालय के  आदेश पर होने वाली इस प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी  जाती है। इस सप्ताह थाना शहर नारनौल पकड़े गये अवैध पटाखे रखने की सुरक्षित  जगह थाना में ना होने पर उनको भी रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज पर नारनौल अदालत  के आदेश पर नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईश्वर सिंह तहसीलदार नारनौल  के सामने आग लगाकर नष्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें