फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी को खंभे से बांधकर पीटा

Sat, 29 Oct 2016 12:58 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
लड़ाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर पीने के लिए गंदा पानी दिए जाने का विरोध करने पर पेशी पर लाए गए एक कैदी को पुलिस कर्मियों ने न्यायालय परिसर में खंभे से बांधकर जमकर पीटा। कैदी ने इस आशय की शिकायत कोर्ट में की है। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानलेवा हमले में जेल में निरुद्ध चल  रहे रामनगर निवासी राहुल को शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। उसे न्यायालय परिसर में बने बैरक में अन्य कैदियों के साथ रखा गया। दोपहर डेढ़ बजे कैदी ने सिपाही से पीने के लिए पानी मांगा। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी पहले शौचालय गया और मटके में रखे पानी से पहले उसने हाथ धोया और वही कैदी को पीने के लिए देने लगा। कैदी राहुल ने इसका विरोध किया, तो पुलिस कर्मी भड़क गए। उन्होंने राहुल को बैरक से बाहर निकाल कर हथकड़ी वाले रस्से से खंभे से बांधा और जमकर पिटाई शुरू कर दी। करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने राहुल को पीटा।

इससे मौके पर अधिवक्ताओं और वादकारियों का जमावड़ा लग गया। बाद में राहुल को संबंधित न्यायालय में  पेश किया गया। राहुल ने पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत न्यायाधीश से की। प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें