कमानियां में बुधवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने एक बुजुर्ग घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कमानियां निवासी करीब 70 वर्षीय कालूराम बुधवार को लगभग बारह बजे अपने घर से निकला था इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।