फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 26 Feb 2016 12:10 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मांडोला में बुधवार रात एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया कि गांव में किसी के घर लड़का होने पर छटी का कार्यक्रम था। एक व्यक्ति उसके पिता महाबीर सिंह को बुधवार की शाम घर से बुलाकर लेकर गया था। आरोप है कि उसके बाद गांव के ही तीन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वे उसे ट्रैक्टर में लाद कर उनकी बैठक में डाल गए। उसने बताया कि जब आरोपी वापस जा रहे थे तो उसकी मां ने उनको जाते हुए देखा था। पहले तो उसकी मां ने यह मान लिया कि शराब पीकर आने की वजह से वह होश में नहीं हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि जब उसकी मां ने पिता को सुबह चार बजे गांव की पानी सप्लाई खोलने के लिए उठाने की कोशिश की तो वह मृत मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाने की मांग। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक के भतीने बाबुलाल ने बताया कि तीनों में से एक आरोपी ने कुछ दिन पहले उसके चाचा महाबीर को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने बताया कि उसका चाचा पंचायत की वाटर सप्लाई की मोटर चलाने का कार्य करता था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें