गांव रघुनाथपुरा स्थित जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित जोहड़ में वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जोहड़ में युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एएसआई फूलसिंह की सहायता से शव को जोहड़ से निकाला। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखा गया है।