गांव राजपुरा एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
गांव राजपुरा निवासी कृष्ण की पुत्री ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि इसकी शादी गांव मालड़ा निवासी विद्यानंद के साथ 20 जुलाई 2015 में हुई थी। उस समय परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था।
इसके बाद भी सुसराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने दो लाख रुपये नगद व एक आल्टो गाड़ी की माग रखते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति विद्यानंद, ससुर इंद्रपाल व सास रामरति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।