फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नामांकन भरने पर जिला पार्षद पर केस

Sat, 27 Feb 2016 10:26 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 18 से निर्वाचित जिला पार्षद पर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नामांकन भरने का आरोप लगा। नांगल दुर्गू निवासी श्यामसुंदर ने कोर्ट में इश्तगासा दायर कर दिया था। सुनवाई के उपरांत अदालत के आरोपी के खिलाफ केस  दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोपड़ सराय निवासी सुमन देवी ने जिला परिषद के वार्ड 18 से चुनावी नामांकन भरा था। उन्हें करीब  160 वोटों से जीत हासिल हुई थी लेकिन नांगल दुर्गू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता को विजेता प्रत्याशी के दस्तावेजों पर संदेह हो गया। उन्होंने आरटीआई के तहत संबंधित शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक सर्टिफिकेट की जानकारी मांगी। बोर्ड ने अलाट रोल नंबरों पर सुमन देवी का रिकार्ड होने से इंकार कर दिया।

जिससे जिला उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। किंतु उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज शिकायतकर्ता ने कोर्ट में मामला दायर किया। थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी जिला पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें