फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 2020 से 2023 के बीच जन्मी पांच बच्चियों का किया विवाह, पुलिस ने अभिभावकों और पुजारी को धरा

Tue, 23 Jul 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में बाल विवाह का मामला सामने आया है। बच्चियों की शादी कराने के मामले में अभिभावकों और पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। 21 व 22 मई को नाबालिग बच्चियों शादी की गई थी। 
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी के एक गांव में नाबालिग बच्चियों की शादी कराने के मामले अभिभावकों व पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गई। जांच में बच्चियों का जन्म साल 2020 से 2023 में होना रिकॉर्ड में पाया गया। इस जांच में पांच नाबालिग बच्चियों की शादी होना पाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद थाना नांगल चौधरी थाना में बच्चियों के अभिभावक, लड़कों के अभिभावक, पुजारी व फोटोग्राफर सहित अन्य पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना नांगल चौधरी की पुलिस टीम द्वारा सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लड़कों के अभिभावक, लड़कियों के अभिभावक और पुजारी को गिरफ्तार किया।

मामले की शिकायत संरक्षण अधिकारी कम बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता कुमारी ने दी थी। जिसमें बताया कि 27 मई को सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के एक गांव में 21 व 22 मई 2024 को नाबालिग बच्चियों की शादी की गई हैं।
विज्ञापन


जिसकी वीडियो साथ भेजी गई। इस शिकायत पर जांच करते हुए रिकॉर्ड एकत्रित किया गया। रिकॉर्ड के अनुसार बच्चियां नाबालिग पाई गई। उस गांव की आंगनबाड़ी वर्कर के बयान लिए गए और आंगनबाड़ी के जन्म-मृत्यु रजिस्टर के रिकॉर्ड की कॉपी ली गई।

जिसके बाद कुछ कागजात राजस्थान के कोटपुतली, जयपुर के जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार व दो निजी अस्पताल से लिए गए। रिकॉर्ड के अनुसार पांचों लड़कियां नाबालिग मिली। जांच में नाबालिग बच्चियों की शादी का होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें