पाली गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे भीषण हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बस में सवार कोथल कला निवासी अनूप, विकास और कैंटर में सवार बादली निवासी सोमदत्त शामिल हैं। घायलों को इलाज के सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया। वहां से गंभीर घायल सोमदत्त को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पाली गांव के पास रात करीब आठ बजे कैंटर और एक निजी स्कूल बस के बीच सीधी टक्कर हो गयी। बस महेंद्रगढ़ की तरफ आ रही थी जबकि कैंटर दादरी की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था की कैंटर में सवार दोनों लोगों को केबिन तोड़कर निकालना पड़ा। हादसे के समय दोनों गाड़ियों में तीन लोग सवार थे। तीनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच खड़ी होने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।