फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 31 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक में गबन के आरोपी राजबीर सिंह का साथ देने वाले आरोपी मैनेजर भीम सिंह सूठवाल को पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मैनेजर से पुलिस ने कुछ बातें उगलवाई हैं लेकिन पुलिस उसे अभी सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले में संलिप्त होने की बात कबूली है। इसके अलावा बैंक दो और मैनेजर से पूछताछ चल रही है।   
विज्ञापन


गौरतलब  है कि राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक के हेड कैशियर राजबीर सिंह पर करीब पांच करोड़ रुपये का गबन किया था। राजबीर यह  गबन 2009 से करता आ रहा था लेकिन उसका खुलासा अक्टूबर माह में हुआ है। राजबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने पांच दिन के रिमांड पर अन्य बैंक मैनेजरों के नाम का खुलासा किया था। उनमें से भीम सिंह सूठवाल एक है। भीम सिंह हुडा सेक्टर नारनौल का रहने वाला है, अभी उसकी पोस्टिंग पंजाब के पटियाला जिले में है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वर्जन:
आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। आरोपी गबन मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली है। मामले में कुछ बातें निकलकर सामने आई हैँ जो कार्रवाई होने के बाद ही बताई जाएगी। -- बिरम सिंह-डीएसपी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें