नारनौल के नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया हैं। गांजा का वजन 40.50 ग्राम पाया गया। व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया हैं।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाणी बायावाली निवासी अमित नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास नशीला पदार्थ लिए हुए खड़ा है। जो उसे बेचने की फिराक में है। अगर रेड की जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलने पर रेड के लिए टीम तैयार की गई। सूचना अनुसार वह मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था। नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित पुत्र रूपचंद निवासी ढाणी बायावाली बताया, जिस को तलाशी के लिए नोटिस दिया गया। तलाशी में अमित की पहनी हुई पेंट की दाहिने जेब से प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई, जिसको खोलकर चैक किया गया तो नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका प्लास्टिक की पन्नी से निकालकर वजन करने पर 40.50 ग्राम मिला। जिसको प्लास्टिक के डिब्बी में डालकर वजन किया तो कुल वजन 71.68 ग्राम था। पुलिस ने केस दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया हैं।