कॉलेज से लौट रही क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पर दो युवकों ने हमला कर दिया। हमले में घायल छात्रा के पिता के बयान पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खुडाना निवासी ललिता ने बताया कि वह कॉलेज से लौट रही थी तो गांव के बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर गांव के ही संजय और दिनेश से झगड़ा हो गया।
झगड़े में दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। तभी उसके पिता सतबीर भी मौके पर आ गए और बीचबचाव किया, उसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।