फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से जानलेेवा हमला

Sun, 29 Nov 2015 12:22 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सतनाली के युवक पर 6-7 युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया जहां से उसे महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।घायल अनिल पुत्र विक्रम निवासी सतनाली ने बताया कि वह शुक्रवार को सतनाली में लड़की की शादी में कन्या दान करवाने के लिए गया था। तभी जीतेश और सोनू से उसकी कहासुनी हो गई, हालांकि उस दौरान मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में उसके पास फोन कर उसने बुलाया कि रात जो मामला हुआ उसके लिए कोई बात नहीं बैठकर सुलझा लेते हैं। जब वह उनके पास गया तो जीतेश, सोनू, रामसिंह और गोविंद के साथ तीन-चार अन्य युवक वहां मौजूद थे। वहां जाते ही जीतेश ने उसके पिस्टल सटा दी। हाथापाई में पिस्टल छूट गई । तभी सोनू ने उस पर चाकू से वार कर दिया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सतनाली भर्ती करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस को मामले से अवगत करवाया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया। सतनाली एसएचओ छाजू राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घायल का ब्यान लेने के लिए पुलिसकर्मी गया है। जांच में शिकायत सही पाई गई तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें