रेवाड़ी रोड पर शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहल्ला कैलाश नगर निवासी राहगीर की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 45 वर्षीय धर्मपाल पुत्र मुंशीराम पुलिस लाइन के पास एक ढाबे पर कार्य करता था। शनिवार देर रात कार्य समाप्त कर वह घर लौट रहा था। वह आपार होटल के पास ही पहुंचा था कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे उससे पहले चोट की गंभीरता के चलते घायल ने दम तोड़ दिया था। राहगीरों ने धर्मपाल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।