फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दौड़ और व्यायाम करने के बाद रविवार शाम जोहड़ में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दो को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन जोहड़ में पानी अधिक होने के कारण तीन युवक काफी देर मिले, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तीनों की युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई है।
जानकारी के अनुसार गांव गुढ़ा निवासी जतिन उर्फ हनुमान, मोहित, रविंद्र, हिमांशु और अंकित सुबह-शाम दौड़ व व्यायाम करते थे। शाम को दौड़ लगाकर पांचों गुढ़ा पॉवर हाउस के पीछे जोहड़ में नहाने के लिए गए थे। हिमांशु ने बताया कि जोहड़ में नहाने के दौरान वे पत्थर निकालने का खेल खेलने लग गए। इसी दौरान जतिन का पैर फिसल गया, जिसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक वे पांचों जोहड़ में डूब गए। इसी दौरान वहां नहा रहे एक ग्रामीण ने उनको देखा लिया और ग्रामीणों को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मानव चेन बनाकर रस्सी के सहारे बचाव कार्य शुरू किया। दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने हिमांशु और रविंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि जतिन उर्फ हनुमान, मोहित और अंकित करीब आधे घंटे बाद मिले। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों के शवों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के डेड हाउस में रखवाया गया है।
सूचना पाकर कनीना डीएसपी विनोद कुमार, थाना प्रभारी रमेश कुमार, बीडीपीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोर भी मंगवाए थे किंतु उससे पहले ही पांचों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था।
मोहित और जतिन थे चचेरे भाई
ग्रामीणों के अनुसार मृतक मोहित और जतिन दोनों चचेरे भाई थे और दोनों के पिता बिजनेसमैन हैं। जबकि अंकित के पिता किसान हैं। तीनों हरियाणा पुलिस की महेंद्रगढ़ में कोचिंग लेते थे। मोहित ने आर्मी का फिजिकल और मेडिकल भी पास कर रखा था। वहीं, हिमांशु और मृतक अंकित सगे भाई थे, जिनमें से हिमांशु को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया।
पानी कम करने के लिए तोड़ा जोहड़ का किनारा
मलिया वाला कुआं के पास एक नया जोहड़ विगत योजना में पंचायत द्वारा निर्मित किया गया था जो पानी से लबालब भरा था। वहीं, जेसीबी से नये जोहड़ का किनारा तोड़कर उसके साथ वाले जोहड़ में भी पानी निकाला। उसके बाद भी जोहड़ खाली नहीं हुआ तो पानी को लिफ्टिंग करने का अभियान चलाया गया। साथ ही गांव में मुनादी भी करवा दी।
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस को गुढ़ा गांव में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शवों को उप नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया गया है।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें