फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। गांव बाछौद में रविवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पिता का आरोप है कि ससुराल वालों की वजह से बेटी ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गोद वासी पिता जगत राम ने पुलिस को दी शिकायत में कि बताया कि 18 नवंबर को बेटी पूनम के ससुर अशोक कुमार का फोन आया था। उन्होंने बताया कि पूनम बहुत ज्यादा बीमार है। इसके बाद जब वे बाछौद पहुंचे तो पूनम की मौत हो चुकी थी। पिता ने आरोप लगाया कि पूनम के पति प्रवीण कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास शारदा, जेठ नवीन व जेठानी सरिता उर्फ संगीता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस गांव बाछौद पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता जगत राम ने बताया कि बेटी पूनम की शादी 26 जनवरी 2014 में बाछौद निवासी प्रवीण पुत्र अशोक यादव के साथ की थी। पूनम के ससुराल वाले दहेज के लोभी निकले और बेटी से बार-बार दहेज लाने की मांग करने लगे। मृतका के पिता के अनुसार तीन जून 2017 को बेटी को मारपीट करके घर से भी निकाल दिया। बाद में पंचायत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। पांच जून 2017 को महिला थाने में शिकायत दी गई। तब उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और 23 अगस्त 2017 को एक शपथ पत्र भी दिया। पिता का कहना है कि पूनम ने बताया था कि ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। वे उसे बार-बार प्रताड़ित करते थे।
पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- एसआई नवल किशोर शर्मा, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें