फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बाघोत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत स्थित प्राचीन शिवमंदिर में हुई डकैती की वारदात को लेकर सोमवार को आयोजित महापंचायत का 24 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार दोपहर को पूरा हो गया। अब ग्रामीण, साधु समाज व महापंचायत के सदस्य आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। संभव है कि बुधवार को कनीना-चरखी दादरी सड़क मार्ग पर जाम भी लगा दिया जाए।
बीती बुधवार रात करीब एक बजे बदमाशों द्वारा प्रदेश के प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम बाघोत में महंत रोशनपुरी से मारपीट कर बंधक बना मंदिर में डकैती डाली थी। पूजा-अर्चना के काम आने वाले सोने व चांदी के छत्र व 50-60 हजार की नकदी सहित कीमती सामान लूट लिया था। इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण में एक महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के 21 गावों के सरपंचों, प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया था। इस महापंचायत में बदमाशों को 24 घंटे के में काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन को समय दिया गया था। इस अवधि में पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहा है। उनके द्वारा आरोपी नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की राह अपनाने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

बनवाए जा रहे हैं बैनर और पोस्टर
बाघोत निवासी कैलाश चंद ने बताया कि महापंचायत के फैसले के मुताबिक ग्रामीण, संत समाज व पंचायत के सदस्य बुधवार को सड़क जाम करेंगे। इस बारे में उनकी महंत व कमेटी से बात हो चुकी है। बैनर व पोस्टर बनवाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को हुई महापंचायत में एसडीएम संदीप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें 24 घंटे का समय दिया गया था। पीड़ित महंत रोशनपुरी ने कहा कि उन्होंने गुरू शंकरपुरी, साधु-संत समाज व जूना अखाड़ा को घटना के बारे में अवगत करवा दिया है। आज हांसी-हिसार, भिवानी से संतजन बाघोत पहुंच चुके हैं। जूना अखाड़ा से भी साधु पहुंचने की उम्मीद है।

बाघोत में मंदिर की सुरक्षा के लिए खोली जाए पुलिस चौकी
इस बारे में अटेली हलके की पूर्व विधायक एवं सीपीएस अनिता यादव ने मंगलवार को बाघोत पंहुचकर महंत रोशनपुरी से घटना की जानकारी ली ओर प्रदेशभर में प्रमुख बाधेश्वर धाम में हुई डकैती की वारदात पर गहरा रोष जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से बाघोत मंदिर के समीप पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की जिससे मंदिर की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि बाघोत का शिवालय गुड़गांव में माता शीतला मंदिर के मुकाबले का धाम है। यहां पर सावन माह में हजारों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से पदयात्रा कर कंधे पर कांवड़ लेकर आते हैं। मंदिर में डकैती की वारदात ने शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

हांसी-हिसार, भिवानी से संतजन बाघोत पहुंच चुके हैं। जूना अखाड़ा से भी साधु पहुंचने की उम्मीद है। जरूरत पड़ी तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ भी बाघोत का दौरा कर सकते हैं।
- महंत रोशनपुरी

सोमवार को मंदिर प्रांगण में महापंचायत हुई थी। इस महापंचायत ने बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बदमाश पकड़े नहीं गए, अब आंदोलन किया जाएगा।
- कैलाशचंद, निवासी बाघोत

प्रशासन महंत रोशनपुरी की सुरक्षा के लिए तुरंत प्रभाव से आर्म्स लाइसेंस बनाया जाए। तब तक सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाएं, ताकि अपराधी किसी और घटना को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन

महिपाल नंबरदार, निवासी बाघोत

बाघोत का शिवालय गुड़गांव में माता शीतला मंदिर के मुकाबले का धाम है। इसलिए बाघोत मंदिर के समीप पुलिस चौकी खोली जाए।
- अनिता यादव, पूर्व विधायक

वर्जन
बाघोत की घटना को जल्द ट्रेस आउट करने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वारदात में शामिल लोगों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
- एसपी कमलदीप गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें