फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास मामले में समझौता न करने पर रेस्टोरेंट मालिक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। दिव्य ज्योति रेस्टोरेंट के मालिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या के प्रयास के एक मामले में रेस्टोरेंट संचालक से समझौता करने को कहा था। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भाखरी निवासी प्रदीप कौशिक ने बताया कि नारनौल-सिंघाना रोड पर खटोटी के पास उसका दिव्य ज्योति नाम से रेस्टोरेंट है। पीड़ित का कहना है कि पिछले साल आठ अक्तूबर में सदर थाना पुलिस में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कराया था। इसमें रेस्टोरेंट पर गोली चलाने वाले सतीश उर्फ छत्तीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रदीप का कहना है कि पांच मार्च को पिता सत्यवीर शर्मा रेस्टोरेंट पर थे। इसी दौरान डोहर कलां निवासी सुभाषचंद रेस्टोरेंट पर आया। आरोपी ने पिता से कहा कि सतीश के खिलाफ जो केस दर्ज कराया हुआ है, उसमें राजीनामा कर लो। यदि ऐसा नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपी से जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सुभाषचंद पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि 13 मार्च 2019 की रात दो बाइक सवारों पर रेस्टोरेंट पर हमला कर दिया था। इसमें प्रदीप कौशिक बाल-बाल बच गया था। इस मामले में पुलिस ने नितेश को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें