फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिमनल समझ रेवाड़ी सीआईए की टीम ने सब्जी व्यापारी किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी सीआईए टीम ने सोमवार आधी रात को राजस्थान के कोटपुतली से एक कार्यक्रम से लौट रहे शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सब्जी मंडी के व्यापारी की गाड़ी को फिल्मी स्टाइल में क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, व्यक्ति को पिस्तौल के बट से हमला कर घायल कर दिया, इतना ही नहीं उसे व ड्राइवर को उसके घर के बाहर से हवाई फायर करके गाड़ी में डालकर निकल गए। लोगों ने इस घटना को कुछ और समझकर पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना दी तो राजस्थान बार्डर से रेवाड़ी पुलिस की यह टीम गाड़ी मालिक व ड्राइवर को वापस नारनौल शहर थाना लेकर पहुंची। जैसे ही परिजनों व समाज के लोगों को घटना का पता चला तो वे रात करीब एक बजे शहर थाना के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को थाने के अंदर आने से रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने थाना के मुख्य गेट की जालियां तोड़ दी। मामला बिगड़ता देख आधी रात को नारनौल व महेंद्रगढ़ के डीएसपी फोर्स सहित शहर थाना पहुंचे। लोगों का गुस्सा देख रेवाड़ी पुलिस टीम द्वारा उठाए गए व्यक्ति से एक लिखित समझौता करवाकर छोड़ दिया गया। मामले को लेकर मंगलवार को सैनी समाज नारनौल के लोगों ने एसपी कमलदीप गोयल से मिलकर दोषी रेवाड़ी सीआईए टीम के पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुरारीलाल पुत्र उमराव ने बताया कि वह सोमवार को राजस्थान के कोटपुतली में रिश्तेदारी में छुछक समारोह में स्विफट डिजायर गाड़ी लेकर गया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वह बहरोड़ के रास्ते वापस नारनौल लौट रहा था तो जखराना टोल से निकलते ही उनकी गाड़ी के पीछे दो स्कार्पियो व एक बोलेरो में सवार लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। मुरारी ने बताया कि थोड़ी देर बाद तीनों गाड़ियों में से दो गाड़ी उनकी स्विफट गाड़ी के दोनों तरफ लगाकर फिल्मी स्टाइल में रोकने का इशारा किया। मुरारी ने बताया कि इन तीनों गाड़ियों पर न पुलिस लिखा था और न ही किसी रंग की बत्ती लगी थी। जिसकी वजह से वह और उसका ड्राइवर डर गए, इसके बाद अपनी गाड़ी तेज दौड़ा दी। मुरारी ने बताया कि नारनौल के पास जब उनकी गाड़ी को एक गाड़ी ने ओवरटेक कर दिया तो उन्होंने अपनी गाड़ी को तुरंत वापस मोड़ लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी ने उनकी स्विफ्ट को फिल्मी स्टाइल में पीछे से ठोक दिया गया।
विज्ञापन

मुरारी ने बताया कि इस पर उन्होंने गाड़ी से उतरने की बजाय गाड़ी को अपने परिचित टिंकू के घर की तरफ दौड़ा दी। जैसे ही वे टिंकू के घर के बाहर गाड़ी रोककर उतरने लगे तो तीनों गाड़ियां उसके पास आकर रुक गई और कहा कि वे रेवाड़ी सीआईए पुलिस से है। उन्होंने गाड़ी को रोका क्यों नहीं। मुरारी ने बताया कि इस पर उसने सारी बात बताई तो वे मानने को तैयार नहीं हुए और उसकी पिटाई करने लग गए। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान टिंकू का भाई राजेश भी घर से बाहर आ गया और बीच-बचाव करने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसको भी पीटा। इसके बाद राजेश की मां कृष्णा आई तो उसे भी पीटकर घर के अंदर चले जाने को कहा और वहां हवाई फायर कर दिया।
मुरारी ने बताया कि हवाई फायर के बाद वे सहम गए। इसके बाद स्वयं को सीआईए टीम के सदस्य बताने वालों ने उसे और उसके ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया व राजस्थान के उसी रास्ते पर वापस चल पड़े, जहां से उनका पीछा शुरू किया था। मुरारी ने बताया कि जब पुलिस कर्मियों की गाड़ी राजस्थान बार्डर पर पहुंच गई तो इसी दौरान उनके पास वीटी से सूचना आई तो वे उसे सेका व नीरपुर के रास्ते होते हुए नारनौल थाना में ले आये। मुरारी ने बताया कि उसने थाने में पुलिस कर्मियों के दबाव में राजीनामा लिखा तो उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


वर्जन
मामले में रेवाड़ी सीआईए टीम की गलती नजर आ रही है, हो सकता है टीम राजस्थान बार्डर पर किसी क्रिमिनल का पीछा कर रही हो। लेकिन गलतफहमी में मुरारी की गाड़ी का पीछा हो गया। मामले में सैनी समाज के लोग उनसे मिले थे। जांच डीएसपी को सौंप दी है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें