तिगरा में गेहूं की फसल में लगी आग, चार ट्रैक्टर चलाकर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव तिगरा में एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल में शुक्रवार दोपहर को बिजली के तारों में हुए शार्ट-शर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की मोटर से आग पर काबू पा लिया लेकिन काबू पाने से पहले बहुत से गेहूं चल गया।
गांव तिगरा निवासी राजू पुत्र ताराचंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद खेत के ऊपर से जा रही बिजली की लाईन में शार्ट-शर्किट होने से तार टूट कर गेहूं की खड़ी फसल में गिर गया। इससे गेहूं ने एक दम तेज आग पकड़ ली। आग देखकर ग्रामीणों ने गेहूं की फसल पर चार ट्रैक्टर एक साथ चला दिये। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरबिग्रेड को फोन पर सूचना दी। खेत मालिक ने आग लगने की शिकायत पुलिस को दी है और प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है। गांव के सरपंच ने बताया कि फायर बिग्रेड को आग लगते ही सूचना दे दी थी लेकिन अधिक दूरी व अन्य कारण होने से काफी देरी बाद पहुंची। बिजली न होने से ट्रैक्टर चलाने की का उपाय सुझा जिससे आग पर काबू पाया ।