फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत,पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली-बहरोड़ रोड पर स्थित गांव खेड़ी के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती हादसे के शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नारनौल सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सोहनपुर अलवर निवासी काला उर्फ रमेश अपनी पत्नी केला देवी के साथ बाइक से रविवार की सुबह करीब नौ बजे खेड़ी गांव से राजस्थान की सीमा के पास पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। स्थानीय लोग दोनों को अटेली अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने केला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। काठी पुलिस चौकी ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें