फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर चोरी करने आए लोगों ने चलाई गोली, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। सूअर चोरी करने आए तीन लोगों ने चोरी करने में नाकाम रहने पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली सूअर को लग गई और सूअर की मौत हो गई। सूअर मालिक की शिकायत पर रात को गश्त कर रही सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
कनीना के वार्ड-4 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार रात को तीन लोग उसके सूअर को चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। वह मौके पर पहुंचा तो वे चोरी करने में नाकाम हो गए। इसी दौरान मातनहेल निवासी सन्नी ने उसके सूअर को गोली मार दी। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को फोन करके दे दी। रात को क्षेत्र में गश्त कर रही सीआईए की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सीआईए टीम ने तीन आरोपियों में से एक अरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नी से एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गए। सन्नी ने पूछताछ में सीआईए पुलिस को बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ सूअर चोरी करता है। उसके साथ दो साथी अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ के इंचार्ज अनिल कमांडो ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर चोरी, अवैध हथियार रखने व पशु क्रूरता करने के आरोप में सन्नी निवासी मातनहेल, उसके साथी सूरज और सेठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सन्नी को मंगलवार को कनीना एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें