फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हिस्सा लेने आए लोगों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। दूबलधन गांव में अपनी भांजी की शादी में भात की रस्म अदा करने के बाद अपने घर जा रहे लोगों पर एक कार में सवार होकर आए लोगों ने मारपीट की और बंदूक से गाड़ी पर वार भी किए। घटना की सूचना मिलते ही बेरी पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र लटूर सिंह निवासी कलिंगा जिला भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी बहन पूनम पत्नी लीलाराम निवासी गांव दूबलधन की लड़कियों की शादी में परिवार सहित भात में आए हुए थे। जब भात की रस्म के बाद अपनी बोलेरो गाड़ी में अपने परिवार से सुनीता, कांता, मुस्कान, सपना, अमन, पूजा, रवि निवासी कलिंगा, सतीश, अशोक निवासी सैंपल को गाड़ी में बैठाकर अपने घर जा रहे थे। जब वे रात को समय करीब 11 बजेे दूबलधन से चिमनी रोड पर होटल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के सामने एक अर्टिंका गाड़ी रुकी और गाड़ी से जयवीर पुत्र रामकुवार, विक्की पुत्र रामकुवार निवासी भंभेवा व मोनू पुत्र रामनिवास गांव मोहम्मदपुर व 4-5 और व्यक्ति उतरे। उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद एक और गाड़ी आई। इसमें जिसमें से भी 5-6 व्यक्ति उतरे जो जयबीर आदि के जान पहचान के थे। उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की और जयबीर के साथ नान्हा वासी भंभेवा भी था। जिसने डोगा गन भी ले रखी थी। उसने डोगा के बट मार-मार कर उसकी बोलेरो गाड़ी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरसिंह, एसएचओ, पुलिस थाना, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें