झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली गंगोह क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी पुत्री के साथ ही गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया था। उसने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोपियों ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया और प्रलोभन भी दिया। आरोप है कि समझौता से मना करने पर आरोपियों ने कोर्ट के माध्यम उसके, उसकी पत्नी और पुत्रों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित ने एसएसपी से मुकदमा खत्म करने की मांग की।