फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगबाजी के आरोप में चार गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 10:29 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करने वाले युवकों पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। दिन और रात के समय पुलिस कर्मचारी स्थानीय कस्बे के सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पुलिस ने चार युवकों को नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के समीप हुड़दंगबाजी करते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि नए बस स्टेंड, पुराने बस स्टैंड, नांगल बैरियल, कनीना चौक आदि स्थानों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस की गश्त लगातार जारी है। गांव का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को भी इस बात से अवगत कराया जा चुका है कि कोई भी शरारती तत्व नजर आए उसके लिए पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें