फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतने के बाद इंटरलॉकिंग टाइल से सिर पर वारकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। गांव भुंगारका में एक युवक ने अपने माता-पिता के साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए अपने पड़ोस के कक्षा चार में पढ़ने वाले दस वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं बच्चे के सिर पर टाइलों से वार कर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया। बच्चे की हत्या के बाद युवक ने शव को बालाजी की बणी में घास-फूस के नीचे दबा दिया और घर आकर सो गया। दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को बच्चा लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने पड़ोसी युवक से पूछताछ के बाद अल सुबह तीन बजे शव को बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ने बच्चे के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। बच्चे के सिर, पेट समेत अन्य जगहों पर कई चोट के निशान मिले हैं। भुंगारका निवासी संतप्रकाश ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोसी अभय सिंह के साथ झगड़ा हो गया था लेकिन शाम तक विवाद शांत हो गया। झगड़े के दौरान अभय सिंह के बेटे ने वंश मिटाने की धमकी दी थी। इस बात को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के बेटे ने हर्ष को मारने की ठान ली थी। इसलिए बच्चे की गतिविधियों पर नजर और नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। दो दिन में कई बार हर्ष के साथ खेलते हुए देखा गया। शनिवार की शाम हर्ष दूध लेने के लिए गया था। पीछे आरोपी भी चला गया। रास्ते में हर्ष को झांसा देकर शौच के बहाने बालाजी की बणी में ले गया। जहां पर हत्या का शव को पास के एक जोहड़ में छिपा दिया। इधर देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घास-फुंस के नीचे दबे क्षत-विक्षत शव को निकाला।
थाना प्रभारी जगदीश जाखड़ ने बताया कि बच्चे के घर से एक चाकू और खून लगा इंटरलॉकिंग टाइल बरामद किया है। अभय सिंह के साथ पश्चिमी बंगाल की महिला अपने बेटे के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी समेत माता-पिता हिरासत में : एसएचओ
सहायक थाना इंचार्ज जगदीश जाखड़ ने बताया कि आरोपी को बच्चे हर्ष की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। मामले की गहनता पूर्वक जांच शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपी लड़के, उसके पिता अभय सिंह और मां पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की उम्र की सही जानकारी नहीं मिला सकी है। मेडिकल जांच कराया जाएगा। आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। इससे मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें