फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने मचाया बस स्टैंड पर उत्पाद, 4 युवाओं को किया पीट-पीटकर घायल 19-24-06

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के बस स्टैंड पर वीरवार को युवकों के एक समूह ने एक अन्य युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर महेंद्रगढ़ चौकी पुलिस बस स्टैंड पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पाती युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए अपने साथ ले गई। हालांकि अभी तक मामले में किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
गांव भड़फ निवासी विपिन कुमार वीरवार को किसी काम से महेंद्रगढ़ आया था। जब वह वापस गांव जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो वहां पर गाड़ियों में सवार होकर लगभग 15 युवक पहुंचे। आते ही उन्होंने विपिन को पीटना शुरू कर दिया। कुल लोगों ने मामले में बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी उत्पाती युवकों ने धुन दिया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही उत्पाती युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस विपिन को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़के के थोड़ी चोट लगी थी जिसकी मरहम पट्टी करवा दी गई थी। चोटिल लड़के ने सुबह बयान देने के लिए लिखित में दिया है। सुबह बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- श्योताज सिंह, महेंद्रगढ़ चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें