फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर दो भैंसों और दो कटड़ी लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निजामपुर। ठीकरी पहरा और पुलिस की मुस्तैदी के बीच चोर निजामपुर क्षेत्र से रविवार की देर रात दो भैंसों और दो कटड़ी खोलकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव खाटाशेर में सुरेंद्र मास्टर के मकान में दो भैंसों और कटड़ी बंधी हुई थी। रविवार देर रात चोर उन्हें खोलकर ले गए। पीड़ित सुरेंद्र को इसकी जानकारी सोमवार को सुबह लगी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संबंधित थाना पुलिस व सीआईए टीम भैंसों का पता लगाते हुए मेवात पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव लोगों के अनुसार रविवार दोपहर एक पिकअप में सवार होकर कुछ लोग गांव में आए थे। अंदेशा है कि उक्त लोगों ने ग्रामीणों से रास्ता पूछने के बहाने रैकी की और रात में भैंस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें