फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली में रोडवेज की बस पर पथराव, दूसरी बस का चालक वीडियो बनाने लगा तो उस पर भी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव पाली के स्टैंड पर कुछ आईटीआई स्टूडेंट्स ने रोडवेज की बस पर पथराव किया। रोडवेज की दूसरी बस का चालक पथराव की वीडियो बनाने लगा तो छात्रों ने उस पर भी हमला कर दिया। साथ ही दूसरी बस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद घायल चालक और परिचालकों ने दोनों बसों को थाने ले जाकर खड़ी करके हमलावरों के खिलाफ शिकायत देकर गिरफ्तारी की मांग की।
नारनौल डिपो की रोडवेज बस का चालक भगत सिंह बस को नारनौल से स्याणा गांव ले जा रहा था। बस में उसके साथ परिचालक विक्रम के अलावा कुछ सवारियां थी। जब महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर महिला सवारियां उतर रही थी तो कुछ स्टूडेंट्स चढ़ने लगे। चालक भगत सिंह ने स्टूडेंट्स से कहा कि पहले महिलाओं को उतरने दें, बाद में आप चढ़ जाना। इस पर छात्र गुस्से में आ गए। चालक के साथ कहासुनी शुरू कर दी। इसके बाद स्टूडेंट बस में सवार हो गए और अपने साथियों को फोन कर दिया। जब बस गांव पाली के अड्डे पर पहुंची तो बस में सवार युवकों ने चालक पर हमला कर दिया। लड़कों ने पथराव से बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। परिचालक विक्रम ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। इस बीच नारनौल डिपो की दूसरी बस चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ जा रही थी। दूसरी बस के चालक युद्धवीर ने झगड़े की वीडियो बनानी शुरू की तो हमलावरों ने उसकी बस पर भी पथराव कर दिया। पथराव के कारण दोनों बसों की सवारियां सहम गईं। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर बस चालकों को छुड़ाया। दोनों बस चालक सवारियों को महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर उतारकर बसों को थाने में ले गए।
विज्ञापन


घायलों को उप नागरिक अस्पताल में उपचार
घायल चालक भगत सिंह, चालक युद्धबीर और परिचालक विक्रम को उप नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घायलों को हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। सवारियों को चोट नहीं आई।

पुलिस को सौंपी वीडियो
रोडवेज बस के चालक ने हमले की जानकारी पुुलिस के अलावा रोडवेज जीएम को भी दी है। जीएम ने थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी को फोन कर कार्रवाई की मांग की। चालक व परिचालकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शिकायत दी है। चालक ने हमलावरों की वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। जिसमें कुछ आईटीआई स्टूडेंट आईटीआई की ड्रेस में विवाद करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज चालकों की ओर से हमले की शिकायत मिली है। दोनों बसों के शीशे टूटे हुए हैं। चालकों को हल्की चोट के निशान हैं। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। वीडियो के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- महाबीर सिंह, एसएचओ, थाना महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें