फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में शिक्षक दंपति के घर दिन दहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
शहर में मौका पाते ही बदमाश घरों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार को एक शिक्षक दंपत्ति बच्चों को पढ़ाने स्कूल गया था। दूसरी ओर घर सुनसान पाकर चोर वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। चोरों ने तीन मंजिला मकान के दूसरे फ्लोर के गेट के ताले तोड़कर घर की तलाश ली। बदमाश 95 हजार कैश, मोबाइल व गहने लेकर फरार हो गए। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात को सुलझाने के लिए नजदीक के एक स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।
हुडा सेक्टर एक पार्क दो निवासी नरेंद्र कुमार यादव व उनकी पत्नी संतोष यादव एक सरकारी स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। नरेंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों स्कूल चले गए थे। उनके बाद बच्चे भी स्कूल पढ़ने चले गए। करीब पौने तीन बजे जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो देखा की ग्राउंड फ्लोर के गेट का लॉक टूटा हुआ है। जिस पर बच्चों ने इसकी सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि करीब सवा तीन बजे घर पहुंचे तो देखा की ग्राउंड फ्लोर के अलावा बदमाशों ने फर्स्ट फ्लोर के गेट का ताला तोड़ रखा था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बदमाशों ने आलमारी को तोड़कर कैश समेत अन्य सामान ले गए थे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सिटी थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। जांच अधिकारी राकेश के अनुसार बदमाश कैश व मोबाइल ले गए हैं। पीड़ित संतोष यादव ने बताया कि चोरों ने बाउंड्री वॉल को फंदकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने मेन गेट का ताला नहीं तोड़ा था। शिकायत पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य मौके से ले लिया है। चोरों ने तीसरे फ्लोर पर किराएदार के कमरे को चोरी ने निशाना नहीं बनाया। किराएदार दो दिन से किसी काम से बाहर गया हुआ है।

पुलिस सीटीवीटी की जांच में जुटी
घर से कुछ दूरी पर एक निजी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को छह बजे शाम को दो घंटे तक कैमरों की जांच की। मंगलवार को भी कैमरे की फुटेज जांची। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच स्कूल के बाहर मेन रोड पर आने-जाने वाले की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया। हालांकि कैमरा दूर होने से सड़क पर चल रहे लोगों की तस्वीर साफ नहीं आ रही है। इससे पुलिस को लोगों को पहचान करने में परेशानी आ रही है।

दो युवकों के होने की आशंका
पड़ोस की एक महिला ने दोपहर के समय दो युवकों को सड़क से गुजरते हुए देखा था। ऐसे में पुलिस का शक है कि उक्त युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि अभी तक पुलिस के पास इस केस में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस में अन्य लोगों से भी पूछताछ किया है।

मोबाइल से सुराग की आस
बदमाशों ने कैश के अलावा एक मंहगा मोबाइल भी साथ ले गए है। ऐसे में पुलिस मोबाइल नंबर और ईएमआई नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। यह तब संभव हो पाएगए, जब बदमाश मोबाइल को यूज करेंगे।

वारदात से सेक्टरवासियों में दहशत
शहर में हुडा ने एक ही सेक्टर विकसित किया हुआ है। हुडा सेक्टर एक फेस एक व दो पार्ट में बना हुआ है। इसमें काफी संख्या में नौकरीपेशा या रिटायर्ड लोग रहते हैं। दूसरी ओर हुडा की ओर से सेक्टर पर ध्यान नहीं है। चोरी की वारदात से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी तक सेक्टर में चोरी की छोटी-मोटी वारदातें हो रही है। अब तो चोरों ने दिन में भी घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोग दहशत में है।

सेक्टर में सुरक्षा इंतजामों की कमी
अप्रैल में इस नए घर में गृह प्रवेश किया है। पांचवें महीने में ही घर में चोरी की वारदात हो गई। इस वारदात से घर के सभी लोग सहमें हुए हैं। सेक्टर में सुरक्षा इंतजामों की कमी है। सेक्टर में पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।
- संतोष यादव, पीड़िता सेक्टर-1 वासी।

पुलिस गंभीरता से ले वारदात
हुडा सेक्टर में आए दिन हो रही चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस को चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेना चाहिए और अपराधियों को काबू करना चाहिए। ताकि लोगों के अंदर सुरक्षा को लेकर डर न रहे।
विज्ञापन

- रवि भारत, स्थानीय निवासी

स्थायी पुलिस पोस्ट का निर्माण हो
नारनौल के एक मात्र हुडा सेक्टर में बढ़ते अपराधों के कारण यहां के निवासी चिंतित हैं। पुलिस को आवश्यक रूप से गश्त बढ़ानी चाहिए। रात को विशेष रूप से अभियान चलाया जाये और संदिग्धों से पूछताछ की जाये। पिछली चोरियों के आरोपियों के नहीं पकड़े जाने के कारण लोगों में जहां रोष है वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थायी पुलिस पोस्ट का निर्माण किया जाना चाहिए।
- संजय शर्मा, अध्यक्ष सूचना अधिकार मंच


चोरी की प्रमुख वारदात
- 16 अगस्त- महाबीर पुलिस चौकी एरिया में निरपुर गांव में बदमाश घर का ताला तोड़कर गहने व कैश ले गए थे।
- 18 अगस्त- अटेली थाना एरिया में पूर्व सैनिक के घर से जेवर व कैश चोरी
- 15 अगस्त- सिटी थाना एरिया में घर का ताला तोड़कर गहने व कैश चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें