फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में 11 सदस्यों की शहीद महेशपाल संघर्ष समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में ग्रामीणों ने शहीद महेशपाल संर्घष समिति का गठन किया गया। इसमें पूर्व जिला पार्षद सूबेदार मालाराम को प्रधान और सूबेदार जीवन सिंह को उपप्रधान बनाया गया है। इस कमेटी में प्रधान सहित गांव के सरपंच रूपेंद्र सिंह, पंच ओमबीर, पंच रविंद्र, जीतपाल सिंह, कवंर पाल सिंह, सतीश जोशी, जगदीश सिंह, भारत सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। ये कमेटी शहीद की प्रतिमा दोबारा लगवाने, स्मारक स्थल पर अन्य कार्य भी करवाएगी।
प्रदेशभर में चर्चित इस कांड का सोमवार को खुलासा हुआ जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रतिमा तोड़ने के आरोपी चीकू उर्फ अजय पुत्र सुखबीर निवासी धनौंदा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में ग्राम सरपंच रूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गांव के सभी लोग मेल-मिलाप से रहें, उनकी यही प्राथमिकता है। इस बारे में कनीना के एसएचओ निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शहीद की प्रतिमा तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें