फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना 1

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मिला युवक, अस्पताल भेजा
विज्ञापन

कनीना। ग्रामीणों को कनीना उपमंडल के गांव पड़तल-भोजावास के समीप सड़क पर एक युवक बेसुध हालात में मिला है। युवक को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी कनीना में दाखिल कराया गया है। नशे में होने के कारण इस युवक की पहचान नहीं हो सकी है कनीना पुलिस इस युवक पर पैनी नजर टिकाए हुए है। युवक के चोरी सहित अन्य वारदातों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूछताछ के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार देर रात 32 वर्षीय एक युवक नशे की हालत में पड़तल गांव के समीप सड़क पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में पड़े इस युवक की जानकारी सीएसची कनीना में दी। जहां से एंबुलेंस उसे अस्पताल ले आई। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिक दृष्टि से युवक का हुलिया देखकर क्षेत्र में हुई चोरी आदि की वारदात में शामिल होने की संभावना जताई और पुलिस ने एक जवान को उसकी निगरानी में लगा दिया। होश में आते ही युवक से पुलिस पूछताछ करेगी। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुंदर लाल व डॉ. बिजेंद्र यादव ने बताया कि युवक को सुबह दाखिल किया गया था जिसका उपचार जारी है। इसकी सूचना पुलिस को भेजी गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक को ड्रिप लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें