फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व गोली मारने के आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों ने मारे छापे, खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव नांगल माला में शराब के ठेके पर हुए लूट के मामले में सोमवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। तीसरे दिन भी पुलिस लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। तीनों टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। इन टीमों ने सोमवार को संभावित चार ठिकानों पर छापेमारी की।
बता दें कि गांव नांगल माला स्थित शराब के ठेके पर मांडोला निवासी लक्ष्मी नारायण सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। शनिवार की रात 9 बजे ठेके पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने सेल्समैन पर पिस्टल तान कर लगभग आठ हजार रुपये लूट लिए थे। लक्ष्मी नारायण की सूचना पर गांव मांडोला निवासी कंवर सिंह, ईश्वर सिंह, जयवीर और सूबे सिंह ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। जब गांव वासी उन पर भारी पड़े तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया था। गोली कंवर सिंह के पैर में लगी थी। गोली से घायल कंवर सिंह को उप नागरिक अस्पताल लाया गया था। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। तीनों टीमें उनको पकड़ने में लगी हुई है। कुछ संभावित स्थानों पर छापे भी मारे हैं। अभी सफलता नहीं मिल सकी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेंद्र कौशल, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें