अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सेहलंग के पावर हाउस में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी अस्पताल कनीना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र मनफूल (21) निवासी गांव सेहलंग बाइक पर खेत से घर जा रहा था। पावर हाउस के पास सामने से आ रहे बाइक पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी अस्पताल कनीना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता मनफूल के बयान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।