फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च के परिवार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कुछ शरारती तत्वों ने वीरवार को गांव भगड़ाना के सरपंच सतबीर के घर हमला बोल दिया। शरारती तत्वों ने सरपंच के परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सरपंच सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद गांव के 5-7 युवकों ने 5 फरवरी को नशे की हालत में गांव की गलियों में डीजे बजाया। इसको लेकर सरपंच सतवीर सिंह ने कमेटी सदस्यों की बैठक बुलाई जिसमें युवकों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत देने का फैसला लिया गया। जब शरारती तत्वों को इस बात का पता चला तो वे वीरवार को सरपंच के घर पहुंचकर उनके घरवालों के साथ मारपीट की। इस घटना में कृष्ण, राजेश, संजय, अश्वनी, मोनू को चोट आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दाखिल कराया गया है। सरपंच का कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। इस संदर्भ में डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस टीम गांव में भेज दी है। कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में कुछ नामजद लोगों के अलावा 15-20 अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें