फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले कोटपूतली से छीनी गई थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। मोहल्ला पालतीयान में सोमवार की देर रात जली कार राजस्थान के कोटपूतली निवासी परमजीत की थी। कार एक माह पहले बदमाशों ने छीनी थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी थी। दूसरी ओर चोरी हुई एंबेसडर कार भांखरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त मिली है। आगे से पूरी कार टूटी हुई है और चलने की स्थिति में नहीं मिली। पुलिस को शक है कि आरोपी ने शहर से भागने के लिए कार चोरी की थी और दुर्घटनाग्रस्त व बंद होने के कारण रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि कोटपूतली पुलिस से कार के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शिवाजी नगर से कार चालक मोहल्ला पालतीयान होकर सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे मेन सड़क की ओर जा रहा था। रास्ता भटककर संकरी गली से जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी नाले में फंस गई और करीब तीन घंटे गाड़ी निकालने में विफल होने पर युवक गाड़ी में आग लगाकर पास खड़ी एंबेसडर कार चोरी कर ले गया था। रात करीब तीन बजे लोगों ने कार में आग की लपटें उठती देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें