फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन अश्लील वीडियो वायरल मामले में चालक गिरफ्तार, अन्य का जांच में शामिल होने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग की कथित अश्लील वीडियो क्लिप मामले में पलवल पुलिस ने गर्ग के ड्राइवर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने जेल भेजा है। इस मामले में अन्य लोगों को जांच में शामिल होने का पुलिस ने नोटिस जारी किया है।
होडल के डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि गोपाल शरण गर्ग के आग्रह पर उक्त मामले की जांच पलवल पुलिस को सौंपी गई थी। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने गोपाल शरण गर्ग के ड्राइवर राजकुमार को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पूछताछ में कई अहम सुराग लगे हैं जिस पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा गर्ग की शिकायत पर अधिवक्ता किशन चौधरी व उनके भाई सुरेंद्र चौधरी को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत 12 अक्तूबर को ईमेल व सोशल मीडिया पर व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग की महिला के साथ अश्लील वीडियो क्लीप वायरल हुई थी। इसके बाद गोपाल शरण गर्ग ने पत्रकार वार्ता कर शहर के ही व्यापारी नेता किशन चौधरी व उसके भाई सुरेंद्र चौधरी पर उनके जैसे दिखने वाले व्यक्ति को वीडियो में एडिटिंग कर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चेयरमैन व उसके भाई हेतराम गर्ग के साथ मिलकर गत 6 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक को दी थी। गर्ग ने कहा था कि 28 सितंबर को भाई हेतराम गर्ग के पास सुरेंद्र चौधरी उर्फ पम्मी चौधरी का सायं सात बजे फोन आया कि वह उनसे मिलकर गोपनीय बात करना चाहता है। अगले दिन सुरेंद्र चौधरी अपने किसी साथी के साथ उसके भाई हेतराम के घर पर आया है और कहा कि उसके पास गोपाल शरण की एक सीडी है। सुरेंद्र चौधरी दौरान अपने साथ एक लैपटॉप व पैन ड्राइव लिए हुए था। उसने पैन ड्राइव लैपटॉप में लगाकर उनके जैसा ही कोई व्यक्ति महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए की वीडियो भाई हेतराम को दिखाई। परंतु इसके बदले एएसडी स्कूल के रामलीला मैदान व स्कूल की संपत्ति का चार्ज गोपाल शरण गर्ग से लेकर उन्हें दे दिया जाए। इसके बाद नगर परिषद नारनौल के पूर्व अध्यक्ष किशन चौधरी व उनके भाई सुरेंद्र उर्फ पम्मी चौधरी ने गर्ग के आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें