फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव नांगल सिरोही के समीप बुधवार रात को एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मृतक खेती बाड़ी का कार्य करता था। पुलिस ने नौंरगलाल पुत्र रामकरण के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरेंद्र पुत्र रतनलाल (22) निवासी नांगल सिरोही बाइक से रात करीब 1 बजे अपने ताऊ के लड़के को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। वापस आते समय होटल के पास नारनौल से आ रहे ट्राले ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल नरेंद्र को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत को घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें