फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गोशाला मार्ग पर दुकानों के ताले तोड़ चुराई हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने गोशाला मार्ग पर दुकान के ताले चटकाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय गोशाला मार्ग स्थित मार्केट में बुधवार रात को अज्ञात चोर स्टील की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द पकडने की मांग की हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक बीरेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी दुकान गोशाला रोड पर सैनी सभा की दुकान नंबर एक से तीन हैं। बुधवार रात को भी वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। वीरवार सुबह आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो तीनों दुकानों के ताले टूटे हुए थे। दुकान नंबर एक और तीन के आधे शटर खुले हुए थे। दुकान में रखा एक गल्ला टूटा हुआ था, जबकि एक गल्ला गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दुकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे। लेकिन, चोर कैमरे के डीवीआर को भी ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले में रखे करीब 85 हजार रुपये की नकदी को चुरा ले गए। इनमें से 50 हजार और दस हजार रुपये का एक चेक सड़क की दूसरी ओर मिल गए। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुए रुपये अन्य सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें