फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से सिपाही और मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुचियावाली गोशाला में वेल्डिंग का काम करते समय मिस्त्री तथा दिल्ली पुलिस के सिपाही को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित एरिया की बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया गया। बिजली निगम के कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव डुलाना निवासी 42 वर्षीय प्रदीप दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसका भाई संदीप हरियाणा पुलिस में सिपाही है। दोनों भाई पिछले दस साल से गोशाला में आकर सेवा करते हैं। बुधवार को प्रदीप की छुट्टी थी। वह गोसेवा के लिए बुचियावाली गोशाला में आया था। यहां गोमूत्र को फिल्टर करने के लिए एक मशीन लगानी थी। इस मशीन को लगाने के लिए महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड निवासी वेल्डिंग मिस्त्री 50 वर्षीय प्रमोद को बुलाया गया था। बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे प्रदीप की निगरानी में मिस्त्री प्रमोद काम कर रहा था। प्रदीप ने मदद के लिए लोहे की एक एंगल पकड़ी हुई थी। इस बीच लोहे की एंगल में करंट आ गया। करंट लगने से दोनों झुलस गए।
गोशाला में दूसरी ओर काम कर रहे सूरजभान ने लकड़ी के डंडे से दोनों को करंट से छुड़ाया और गंभीरावस्था में प्रमोद और प्रदीप को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप शादीशुदा था। वह अपने पीछे दो लड़के व लड़की हैं। प्रमोद के परिवार में भी एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम कर्मियों ने किया मुआयना
हादसे के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम ने संबंधित एरिया की बिजली आपूर्ति को बंद किया। मौके की जांच कर करंट के कारण को खोजने का प्रयास किया। करंट से किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न हो इसके लिए जांच के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें