फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभरा कर गिरी शटरिंग, ठेकेदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ रोड पर स्थित शुक्लाई गांव में बुधवार सुबह भरभराकर छत की शटरिंग गिरने से एक ठेकेदार घायल हो गया। वहीं, मकान में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने पुलिस और एम्बुलेंस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया जा सका। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक सीतापुर जिले के महमूदाबाद निवासी मोहम्मद उमर (28) शहर में हैदरगढ़ रोड पर स्थित शुक्लाई निवासी रामसरन के मकान में शटरिंग का ठेका लेकर काम कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे शटरिंग खोलते वक्त भरभरा कर गिर गई। ऐसे में उमर पहली मंजिल से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया।


मजदूरों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पहुंची पत्नी तहसीन अस्पताल गेट पर बिलखती रहीं। उमर के परिवार में बेटा अबूजर (5) दो बेटियां इकरा और जिकरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें