फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसने से महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव तलवाना निवासी 25 वर्षीय महिला की आग से झुलसे जाने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। उपचार के दौरान महिला बागेश्वरी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका पति मोनू, सास, ससुर और जेठानी उसके साथ मारपीट कर तंग करते हैं। 23 अप्रैल को उसके पति मोनू और सास ने उस पर केमिकल डाल दिया और उसकी जेठानी ने माचिस से आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में ले जाया गया था। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसका पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे ढाई माह की बच्ची छोड़ गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज भगवत प्रसाद ने बताया कि मृतक महिला बागेश्वरी देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था, जिसमें उसके पति मोनू को मारपीट करने, आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया था। मंगलवार को मृतका का गमगीन माहौल गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें